राशन में गड़बड़ी पर कलेक्टर की सख्त कार्रवाई, दो विक्रेता जेल भेजे
Laxman Singh Rawat
सितंबर 03, 2026
0
शिवपुरी/कोलारस। राशन वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता और गरीब हितग्राहियों को उनका हक दिलाने के लिए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा IAS ने सख्त रुख अपनाया है। कोलारस एसडीएम कार्यालय में राशन वितरण की केंद्रवार समीक्षा के दौरान अनियमितताएं सामने आने पर दो विक्रेताओं के खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्रवाई की गई।
समीक्षा के दौरान शासकीय उचित मूल्य दुकान बामोरखुर्द के विक्रेता माधौ सिंह यादव तथा श्रीपुरा के विक्रेता धनपाल सिंह के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दोनों को जेल भेजा गया।
कलेक्टर श्री वर्मा ने स्पष्ट संदेश दिया है कि गरीबों के हिस्से के राशन में किसी भी प्रकार की हेराफेरी या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राशन दुकानों की व्यवस्था पर निगरानी और समीक्षा आगे भी जारी रहेगी तथा गड़बड़ी पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें