भौंती थाने से चंद कदम दूर अवैध शराब बिक्री का आरोप, कार्रवाई का इंतजार
शिवपुरी के पिछोर क्षेत्र में भौंती थाना से चंद दूरी पर राहुल उर्फ गोलू जैन द्वारा कथित रूप से अवैध शराब बेचे जाने के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय स्तर पर इसकी शिकायतों के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं होने को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
खास बात यह है कि हाल ही में सागर जिले में जहरीली शराब से कई लोगों की मौत के बाद मध्यप्रदेश सरकार ने अवैध और नकली शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
ऐसे में सवाल उठता है कि अगर भौंती में अवैध शराब बिक्री की शिकायत सामने आ रही है तो पुलिस कब जांच करेगी और दोषी पाए जाने पर कब कार्रवाई होगी?
हाल ही में भौंती क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं ने भी प्रदर्शन कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी।
अब देखना होगा कि पुलिस इन आरोपों की जांच कर राहुल उर्फ गोलू जैन के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।
एक टिप्पणी भेजें