News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

सिंह_निवास के युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया जबरन जहर खिलाने का आरोप

सिंह_निवास के युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया जबरन जहर खिलाने का आरोप


शिवपुरी जिले के सिंह निवास क्षेत्र में युवक रूप सिंह की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि रूप सिंह को उसके दो दोस्तों ने बुलाकर जबरदस्ती जहर खिला दिया, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार 30 अप्रैल को रूप सिंह घर से निकला था। बताया जा रहा है कि पैसों के लेनदेन को लेकर पहले फोन पर छोटू रावत और कुलदीप धाकड़ से उसकी गाली-गलौज हुई थी। इसके बाद दोनों ने उसे बुलाया और कथित रूप से जहर खिला दिया।

मामले में अब हरमन जाट का नाम भी सामने आया है। रूप सिंह के भाई ने पुलिस को दिए शिकायती आवेदन में बताया कि हरमन जाट ने रूप सिंह की गाड़ी अपने पास रख ली थी और 5 लाख रुपये की मांग कर रहा था। परिजनों का आरोप है कि हरमन जाट, छोटू रावत और कुलदीप धाकड़ आईपीएल सट्टेबाजी का काम करते हैं और पैसों के दबाव में रूप सिंह के साथ यह घटना हुई।

परिवार का कहना है कि पैसों के विवाद के चलते रूप सिंह की हत्या की गई है। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजन आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें