News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

शिवपुरी के क्रिकेटर कपिल यादव की दोनों बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान, मध्यप्रदेश अंडर-17 टीम में बनाई जगह

शिवपुरी के क्रिकेटर कपिल यादव की दोनों बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान, मध्यप्रदेश अंडर-17 टीम में बनाई जगह


महज 11 साल की लावण्या यादव ने रचा कीर्तिमान, बड़ी बहन दक्षता यादव के साथ क्रिकेट के मैदान पर दिखाया दम; पिता के मार्गदर्शन और बेटियों की मेहनत ने दिलाई बड़ी सफलता

शिवपुरी। कहते हैं कि प्रतिभा किसी उम्र की मोहताज नहीं होती और जब मेहनत के साथ सही मार्गदर्शन मिल जाए तो सफलता की राह आसान हो जाती है। इस कहावत को शिवपुरी की दो बेटियों ने क्रिकेट के मैदान पर सच साबित कर दिखाया है। शहर के जाने-माने क्रिकेटर कपिल यादव की दोनों बेटियों दक्षता यादव और लावण्या यादव का चयन मध्यप्रदेश अंडर-17 क्रिकेट टीम में हुआ है। दोनों बहनों की इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे शिवपुरी जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।

इस उपलब्धि में सबसे अधिक चर्चा कपिल यादव की महज 11 वर्षीय छोटी बेटी लावण्या यादव की हो रही है। इतनी कम उम्र में अंडर-17 टीम में अपनी जगह बनाना अपने आप में उल्लेखनीय उपलब्धि है। लावण्या ने अपनी प्रतिभा, निरंतर अभ्यास, अनुशासन और क्रिकेट के प्रति जुनून के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। कम उम्र में बड़ी आयु वर्ग की टीम तक पहुंचना उसकी खेल क्षमता और भविष्य की संभावनाओं को दर्शाता है।

वहीं बड़ी बेटी दक्षता यादव ने भी अपनी मेहनत और खेल कौशल के दम पर मध्यप्रदेश अंडर-17 टीम में चयन हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया है। दोनों बहनों का एक साथ इस स्तर तक पहुंचना शिवपुरी के खेल इतिहास के लिए भी खुशी का अवसर है। यह उपलब्धि बताती है कि जिले की बेटियां भी क्रिकेट जैसे प्रतिस्पर्धात्मक खेल में अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं।

पिता के अनुभव और मार्गदर्शन में सीखा क्रिकेट का हुनर

दोनों बेटियों की इस सफलता के पीछे उनके पिता कपिल य

 

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें