News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

रविकांत परिहार बने अखिल भारतीय क्षत्रिय खंगार महासभा के शिवपुरी जिला अध्यक्ष, समाज में खुशी की लहर

रविकांत परिहार बने अखिल भारतीय क्षत्रिय खंगार महासभा के शिवपुरी जिला अध्यक्ष, समाज में खुशी की लहर



 शिवपुरी। अखिल भारतीय क्षत्रिय खंगार महासभा द्वारा रविकांत परिहार को शिवपुरी जिले के अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष ने उनकी सामाजिक सक्रियता, समाज के प्रति समर्पण और लगातार समाजसेवा में दिए जा रहे योगदान को देखते हुए यह जिम्मेदारी प्रदान की है।

रविकांत परिहार लंबे समय से समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। समाज के लोगों के बीच उनकी सक्रियता और सहयोग की भावना को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने रविकांत परिहार को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन को मजबूत बनाने के साथ समाज के उत्थान, एकता और विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

वहीं, रविकांत परिहार को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर समाज के लोगों में उत्साह है। उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में शिवपुरी जिले में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और समाजहित के कार्यों को गति मिलेगी।

नई जिम्मेदारी मिलने पर रविकांत परिहार को समाज के लोगों और शुभचिंतकों द्वारा बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें