शिवपुरी। फतेहपुर बायपास के समीप तेज आंधी-तूफान के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। यहां शिक्षक वीरेंद्र रावत के मकान से सटी पड़ोसी की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने से रावत के घर को नुकसान पहुंचा, उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई और उन्हें भी चोटें आई हैं।
घायल शिक्षक वीरेंद्र रावत का आरोप है कि पड़ोसी की दीवार पहले से ही कमजोर थी। इस संबंध में उन्होंने कई बार पड़ोसी को दीवार मजबूत कराने के लिए समझाया था, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। तेज तूफान के चलते आखिरकार दीवार गिर गई और यह हादसा हो गया।
घटना के बाद मामला थाने पहुंच गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते दीवार की मरम्मत कर दी जाती, तो इस तरह की घटना टाली जा सकती थी।
एक टिप्पणी भेजें