News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

शिवपुरी: डेहरवारा हत्याकांड में नया मोड़, मास्टरमाइंड को लेकर उठे सवाल

शिवपुरी: डेहरवारा हत्याकांड में नया मोड़, मास्टरमाइंड को लेकर उठे सवाल


 शिवपुरी जिले के थाना तेन्दुआ अंतर्गत ग्राम डेहरवारा में 65 वर्षीय वृद्ध महिला रामसखी धाकड़ की हत्या के मामले में पुलिस द्वारा दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब इस पूरे प्रकरण में नए सवाल खड़े होने लगे हैं।

गौरतलब है कि 22 अप्रैल 2026 को अज्ञात बदमाशों द्वारा महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 30 अप्रैल को दो आरोपियों—निकेन्द्र रावत और पुष्पराज उर्फ प्राकुल—को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 32 बोर पिस्टल, कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की थी।

हालांकि, अब सूत्रों के हवाले से इस मामले में एक नए नाम की चर्चा सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मृतका के सौतेले बेटे साहिब सिंह का बेटा प्रांजल धाकड़ इस पूरे षड्यंत्र का कथित मास्टरमाइंड हो सकता है। सूत्रों का यह भी दावा है कि प्रांजल का नाम केस डायरी से बाहर हो गया है, जिससे कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, प्रांजल पर पहले भी रामसखी द्वारा सोना चोरी का आरोप लगाया गया था, जिसे उस समय परिवार और ग्रामीणों की समझाइश से सुलझा लिया गया था। ऐसे में पुराने विवाद को भी इस हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है।

इसके अलावा, घटना में इस्तेमाल की गई बाइक पर तीन लोगों के सवार होने की बात भी सामने आ रही है, जबकि पुलिस ने अब तक केवल दो आरोपियों को ही गिरफ्तार किया है। ऐसे में तीसरे व्यक्ति की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस इस मामले में गहन और निष्पक्ष पूछताछ करे, तो पूरे षड्यंत्र का खुलासा हो सकता है और असली मास्टरमाइंड सामने आ सकता है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें