News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

रूप सिंह की मौत के बाद मोबाइल फोन ने खोले राज मौत के जिम्मेदार होंगे सलाखों के पीछे

रूप सिंह की मौत के बाद मोबाइल फोन ने खोले राज मौत के जिम्मेदार होंगे सलाखों के पीछे


 रूप सिंह रावत की मौत के बाद अब उसके मोबाइल फोन से कई ऐसे राज सामने आ रहे हैं, जिन्होंने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। परिवार का आरोप है कि ऑनलाइन आईपीएल सट्टेबाजी के चलते रूप सिंह मानसिक दबाव में था और कई लोगों के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि 30 अप्रैल को छोटू रावत और रूप सिंह के बीच फोन पर बातचीत हुई थी, जिसमें पैसों की मांग और लेनदेन की बात सामने आई। वहीं 29 अप्रैल को कुलदीप धाकड़ की कॉल भी मोबाइल में मिली है। अनुसार कुलदीप के साथ फोन पे के माध्यम से लेनदेन हुआ था।
मोबाइल में मिले ऑडियो, कॉल हिस्ट्री और चैट्स ने कई अहम खुलासे किए हैं। इसमें हरमन जाट, छोटू रावत सहित कई लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। आरोप है कि लाखों रुपए के लेनदेन का डेटा भी मोबाइल में मौजूद है।
सूत्रों के अनुसार रूप सिंह का संपर्क कई कथित सटोरियों से था, जिनमें कृष्णा गुप्ता हाथीखाना, राहुल धाकड़ सतना, गिर्राज शर्मा मुरैना, नितिन रावत सिंह निवास, पंकज शिवहरे सहित अन्य नाम शामिल बताए जा रहे हैं। मोबाइल रिकॉर्ड में गालीगलौज, धमकी और पैसों को लेकर विवाद की ऑडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है।
हालांकि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की बात कही जा रही है।
अगर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो मामला और बढ़ सकता है। हम एसपी को ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग करेंगे।”

इस पूरे मामले की सबसे दर्दनाक बात यह है कि रूप सिंह की पत्नी गर्भवती है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का कहना है कि इस सट्टेबाजी ने सिर्फ एक नहीं बल्कि कई जिंदगियां बर्बाद कर दी हैं। अब परिवार प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहा है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें