News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

नौहरीखुर्द में जमीन पर कॉलोनी बसाने का आरोप, महिला ने नगर पालिका से प्लॉट बिक्री रोकने की मांग की

नौहरीखुर्द में जमीन पर कॉलोनी बसाने का आरोप, महिला ने नगर पालिका से प्लॉट बिक्री रोकने की मांग की


 शिवपुरी। ग्राम नौहरीखुर्द में स्थित कृषि भूमि को लेकर विवाद सामने आया है। महिला कुंती, पुत्र ख्यालीचंद उर्फ ख्याली जाटव, निवासी नौहरीखुर्द ने नगर पालिका शिवपुरी में शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उनकी और उनके परिवार की हिस्सेदारी वाली भूमि पर उनकी अनुमति के बिना फर्जी एफिडेविट एवं शफ़तपत्र लगागकर टीएनसीपी परमिशन लेने की एवं विकास अनुमति लेने का भी प्रयास किया जा रहा है  विकसित करने और प्लॉट बेचने का प्रयास किया जा रहा है।

शिकायत के अनुसार भूमि सर्वे क्रमांक 474 रकबा 0.6060 हेक्टेयर एवं सर्वे क्रमांक 475 रकबा 0.3760 हेक्टेयर में प्रार्थिया सहित परिवार के सदस्यों की हिस्सेदारी है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने अपनी भूमि का कोई हिस्सा प्रकाशचंद सोनी को विक्रय नहीं किया है और न ही कॉलोनी बसाने अथवा भूमि डायवर्सन के लिए उन्हें अधिकृत किया है।

महिला ने आरोप लगाया है कि प्रकाशचंद सोनी द्वारा कथित रूप से उनकी सहमति के बिना भूमि का डायवर्सन कराकर कॉलोनी बसाने, रास्ते और नालियां बनाने तथा प्लॉट बेचने की प्रक्रिया की जा रही है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि नगर पालिका में कथित तौर पर गलत जानकारी देकर प्लॉट विक्रय की अनुमति प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

शिकायतकर्ता के मुताबिक उनकी बहनों सुषमा जाटव एवं राजकुमारी जाटव ने भी अपनी भूमि का कोई हिस्सा प्रकाशचंद सोनी को विक्रय नहीं किया है। इसके बावजूद उनकी भूमि में कॉलोनी निर्माण का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया गया है।

नगर पालिका से कार्रवाई की मांग

कुंती ने नगर पालिका से मांग की है कि संबंधित भूमि के संबंध में प्लॉट विक्रय की अनुमति देने की प्रक्रिया तत्काल रोकी जाए, भूमि से जुड़े दस्तावेजों और अनुमति की जांच की जाए तथा शिकायत की जांच पूरी होने तक किसी भी प्रकार की स्वीकृति जारी न की जाए।

शिकायत 12 सितंबर 2026 को प्रस्तुत की गई है। अब देखना होगा कि नगर पालिका और संबंधित राजस्व अधिकारियों द्वारा शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद क्या तथ्य सामने आते हैं।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें