News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

नोहरीखुर्द की जमीन के मामले में नया मोड़, प्रकाश सोनी ने कही यह बात

नोहरीखुर्द की जमीन के मामले में नया मोड़, प्रकाश सोनी ने कही यह बात


 शिवपुरी। नोहरीखुर्द की जमीन से जुड़े मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है। मामले को लेकर जब प्रकाश सोनी से उनका पक्ष जानने के लिए बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें भूमि की रजिस्ट्री को लेकर कोई आपत्ति नहीं है और समय आने पर रजिस्ट्री करा ली जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस संबंध में उनके द्वारा एडवांस के रूप में कुछ राशि दी जा चुकी है।

बताया गया है कि सर्वे क्रमांक 474, रकबा 0.6060 हेक्टेयर तथा सर्वे क्रमांक 475, रकबा 0.3760 हेक्टेयर की भूमि में प्रार्थिया सहित परिवार के अन्य सदस्यों की भी हिस्सेदारी है। ऐसे में भूमि के स्वामित्व, हिस्सेदारी और रजिस्ट्री से जुड़े दस्तावेज इस पूरे मामले में महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

प्रकाश सोनी का कहना है कि उनके खिलाफ बीच में कुछ लोग शिकायतें करवा रहे हैं और संभव है कि शिकायत करने वाले उनके शुभचिंतक हों। हालांकि, शिकायतों के पीछे वास्तविक कारण क्या है और भूमि संबंधी दावों की स्थिति क्या है, यह संबंधित राजस्व दस्तावेजों और आधिकारिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

फिलहाल इस मामले में दोनों पक्षों के दावों के बीच दस्तावेजी स्थिति और भूमि के वास्तविक अधिकारों की जांच महत्वपूर्ण है।



Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें