शिवपुरी मत्स्य विभाग द्वारा एक साल से जारी नहीं विज्ञप्ति
मत्स्य विभाग की लापरवाही से मछुआ परिवार संकट में
एक साल से तालाबों की विज्ञप्ति जारी नहीं, नियमितीकरण की मांग तेज
शिवपुरी। जिले में मत्स्य पालन से जुड़े मछुआ परिवार इन दिनों भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। आरोप है के जिले में मत्स्य विभाग द्वारा करीब एक वर्ष से मछली पालन वाले तालाबों की विज्ञप्ति जारी नहीं की गई है, जिससे कई मछुआ परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
मछुआरों का कहना है कि जिले के विभिन्न तालाबों में वर्षों से मछली पालन का कार्य होता आ रहा है, लेकिन विभागीय प्रक्रिया लंबित होने के कारण नियमित रूप से पट्टे और व्यवस्थाएं नहीं हो पा रही हैं। इससे परिवार आर्थिक तंगी और भुखमरी की स्थिति तक पहुंच रहे हैं।
बताया जा रहा है कि रायचंदखेड़ी तालाब जो जनपद पंचायत शिवपुरी क्षेत्र में स्थित है जनपद पंचायत शिवपुरी, में मूजबार भेंट तालाब जनपद पंचायत शिवपुरी, तथा गुरीला तालाब में वर्तमान में मस्ताखेत जारी है। वहीं कई मछुआ परिवारों ने मांग उठाई है कि मत्स्य विभाग जल्द से जल्द विज्ञप्ति जारी कर सभी तालाबों का नियमितीकरण करे ताकि मछुआरों को रोजगार मिल सके।
मछुआ समुदाय ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई की जाए, जिससे गरीब परिवारों के सामने उत्पन्न आर्थिक संकट दूर हो सके

एक टिप्पणी भेजें