हमेशा विवादों में रहे सिकंदरा आरटीओ पर स्टॉपर लगाकर अवैध बसूली का खेल जारी
शिवपुरी जिले के सिकंदरा परिवहन चेकपोस्ट बेरियर पर एक बार फिर अवैध वसूली के आरोप सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि बेरियर पर स्टॉपर लगाकर वाहनों को रोका जाता है और चालान की धमकी देकर वाहन चालकों से वसूली की जाती है।वाहन चालकों का कहना है कि यहाँ आए दिन किसी न किसी ड्राइवर के साथ विवाद की स्थिति बनती है। लंबे समय से सिकंदरा बेरियर विवादों में रहा है और अब फिर से अवैध बसूली के आरोपों ने परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
गौरतलब है कि हाई कोर्ट के फैसले के बाद अवैध वसूली पर सख्त निर्देश जारी किए गए थे कि किसी भी प्रकार की गैरकानूनी वसूली नहीं होनी चाहिए। इसके बावजूद यदि इस तरह की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं तो यह प्रशासन और सरकार दोनों की छवि को शर्मसार करने वाला मामला माना जा रहा है।
स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें