FIR के बाद भी ड्यूटी पर आरक्षक, पुलिस विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल
रायसेन/सागर। थाना बेगमगंज, जिला रायसेन में पदस्थ आरक्षक अजय राना पर गंभीर आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि 5 सितंबर 2026 की रात करीब 3 बजे वह सागर जिले के गोपालगंज थाना क्षेत्र में एक युवती के घर में जबरन घुसा, उसके साथ छेड़छाड़ की और चाकू दिखाकर धमकाया।
मामले में गोपालगंज थाना पुलिस ने 15 सितंबर 2026 को अपराध क्रमांक 446/2026 दर्ज किया। घटना और FIR के बावजूद आरक्षक के ड्यूटी पर बने रहने को लेकर पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
सवाल यह है कि गंभीर आरोप में FIR दर्ज होने के बाद भी आरक्षक के विरुद्ध विभागीय स्तर पर क्या कार्रवाई की गई? यदि पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के कोई दिशा-निर्देश हैं, तो उनका पालन क्यों नहीं हुआ?
पीड़िता को न्याय और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाने के लिए पुलिस विभाग द्वारा इस मामले में स्पष्ट कार्रवाई की जरूरत है।




एक टिप्पणी भेजें