News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

सेंधवा चेकपॉइंट पर परिवहन विभाग की प्रभावी कार्रवाई, ई-चालानी से अवैध वाहनों पर शिकंजा

सेंधवा चेकपॉइंट पर परिवहन विभाग की प्रभावी कार्रवाई, ई-चालानी से अवैध वाहनों पर शिकंजा

 


वाहन चालकों की समस्याओं का तत्काल समाधान, विवादों से दूर रहकर कार्रवाई का दिया संदेश

बड़वानी/सेंधवा। परिवहन विभाग के सेंधवा चेकपॉइंट पर इन दिनों वाहनों की जांच और नियमों का पालन कराने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। विभाग द्वारा वाहनों की जांच के साथ नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर ई-चालानी कार्रवाई की जा रही है, जिससे शासन को राजस्व प्राप्त होने के साथ ही अवैध रूप से संचालित वाहनों के खिलाफ भी शिकंजा कसता नजर आ रहा है।

चेकपॉइंट पर कार्रवाई के दौरान वाहन चालकों की समस्याओं को भी गंभीरता से लिया जा रहा है। विभागीय अमला नियमों के अनुरूप कार्रवाई करने के साथ वाहन चालकों की मदद और उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान करने का प्रयास कर रहा है। इससे चेकपॉइंट की कार्यप्रणाली को लेकर सकारात्मक संदेश सामने आया है।

गौरतलब है कि प्रदेश में समय-समय पर कुछ चेकपॉइंट अपनी कार्यप्रणाली को लेकर विवादों में रहे हैं। ऐसे में सेंधवा चेकपॉइंट पर बिना विवाद के नियमबद्ध तरीके से कार्रवाई और वाहन चालकों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार एक अलग संदेश दे रहा है। परिवहन विभाग की ई-चालानी व्यवस्था से नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों में भी हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

परिवहन चेकपॉइंट प्रभारी रवि मिश्रा एवं उनके स्टाफ द्वारा की जा रही कार्रवाई को विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। लगातार जांच, ई-चालानी और नियमों के पालन पर जोर देकर विभाग ने सेंधवा चेकपॉइंट को एक नई पहचान देने का प्रयास किया है।

विभाग का उद्देश्य केवल चालानी कार्रवाई तक सीमित न रहकर सड़क सुरक्षा, नियमों का पालन और वाहन चालकों की समस्याओं का समाधान करना भी है। माना जा रहा है कि इस तरह की प्रभावी कार्रवाई से अवैध एवं नियम विरुद्ध संचालित वाहनों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और शासन को राजस्व भी प्राप्त होगा।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें