महिला खिलाड़ियों के लिए अस्मिता सिटी लीग का आयोजन 24 अक्टूबर को
भारत सरकार की KHELO INDIA ASMITA पहल के अंतर्गत महिला खिलाड़ियों को बेहतर खेल मंच उपलब्ध कराने, नई प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाने तथा खेलों में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अस्मिता सिटी लीग का आयोजन किया जा रहा है।
ASMITA WOMEN'S WEIGHTLIFTING CITY LEAGUE का आयोजन स्वर्गीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर, शिवपुरी में दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को प्रातः 9:00 बजे से किया जाएगा।
इस आयोजन का उद्देश्य महिला खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर अवसर प्रदान करना तथा खेल के क्षेत्र में उभरती हुई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है।
आयोजन स्थलः
स्वर्गीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर, शिवपुरी
दिनांक: 24 अक्टूबर 2026
समयः प्रातः 9:00 बजे से
संपर्क सूत्र
के. के. खरे
खेल अधिकारी, शिवपुरी
मोबाइल: 9650225729
एम. आर. नेवासकर
सचिव वेटलिफिंटग ऐसोसियेशन
मोबाइल: 8770249584

एक टिप्पणी भेजें