कोतवाली पुलिस की कार्रवाई: सट्टा खिलाते युवक गिरफ्तार, 1200 दूसरे को 4600 रुपये नगद जब्त
कोतवाली पुलिस की कार्रवाई: सट्टा खिलाते युवक गिरफ्तार, 1200 दूसरे को 4600 रुपये नगद जब्त
शिवपुरी। कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध सट्टा संचालन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्चियां और नगद राशि बरामद की गई है।
पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में जिले भर में अवैध गतिविधियों—जैसे अवैध हथियार, शराब, मादक पदार्थ, जुआ एवं सट्टा—के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मूले एवं नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित दुबे द्वारा एक टीम गठित की गई।
दिनांक 23 अप्रैल 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि पुरानी अनाज मंडी क्षेत्र में एक व्यक्ति सट्टा खिला रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ऋषभ जादौन (उम्र 19 वर्ष), निवासी तुलसी कॉलोनी, शिवपुरी बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो सट्टा अंक पर्चियां, एक पेन एवं 1200 रुपये नगद बरामद किए गए।
आरोपी ने पूछताछ में सट्टा संचालन करना स्वीकार किया। इसके बाद उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 305/26, धारा 4 सट्टा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
👮♂️ सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित दुबे, प्रधान आरक्षक गजेंद्र परिहार, प्रधान आरक्षक अवतार सिंह, आरक्षक देवेंद्र रावत एवं आरक्षक राहुल कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें