News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

शिवपुरी की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सिंधिया को पत्र

शिवपुरी की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सिंधिया को पत्र

 

कोर्ट रोड, माधव चौक और झांसी तिराहे पर जाम से राहत की मांग, जन-सुविधाओं के विस्तार का भी मुद्दा उठाया

शिवपुरी। शहर में लगातार बढ़ते यातायात दबाव और प्रमुख चौराहों पर रोजाना लगने वाले जाम को लेकर भाजपा मंडल मंत्री एवं सिंधिया फैंस क्लब के शहर अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र सौंपा है।

पत्र में गुप्ता ने बताया कि शहर की आबादी और वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन इसके अनुरूप यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं होने से कोर्ट रोड, माधव चौक और झांसी तिराहा सहित कई प्रमुख स्थानों पर आए दिन जाम की स्थिति बन रही है।

उन्होंने कहा कि जाम के कारण आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसका असर विशेष रूप से स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों पर पड़ रहा है। वहीं कई बार एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं भी यातायात अव्यवस्था से प्रभावित होती हैं।

अभिषेक गुप्ता ने सिंधिया से मांग की है कि शहर की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएं। साथ ही प्रमुख चौराहों पर यातायात प्रबंधन को प्रभावी बनाने और नागरिकों के लिए आवश्यक जन-सुविधाओं का विस्तार करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं।

गुप्ता ने उम्मीद जताई कि सिंधिया के हस्तक्षेप से शिवपुरी के लोगों को रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार आएगा।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें