News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

शिवपुरी में निर्माणाधीन मॉल की छत गिरने से चार मजदूर घायल, अस्पताल में भर्ती

शिवपुरी में निर्माणाधीन मॉल की छत गिरने से चार मजदूर घायल, अस्पताल में भर्ती



*शिवपुरी, 5 मई 2025* — शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र के थीम रोड स्थित ठकुरपुरा में शुक्रवार दोपहर निर्माणाधीन मॉल की तीसरी मंजिल की छत अचानक गिर गई, जिसमें चार मजदूर घायल हो गए। घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मॉल का निर्माण कार्य महेंद्र गोयल द्वारा किया जा रहा था। निर्माण स्थल पर मजदूरों की संख्या छत डालने के कार्य में लगी थी। हादसे के समय, तीन मंजिलें लगभग पूरी हो चुकी थीं। अचानक तीसरी मंजिल की छत गिरने का कारण पाइप स्लिप होना बताया जा रहा है। ठेकेदार दीपक गुप्ता ने बताया कि निर्माण में पूरी सावधानी बरती गई थी, और लोहे के मजबूत पाइप का प्रयोग किया गया था।  

घायल मजदूरों में कृष्ण पटेलिया (42), राकेश पटेलिया, कोक सिंह, और पप्पू पटेलिया शामिल हैं। सभी मजदूरों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। कोतवाली थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि घटना की जांच जारी है।  

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें