News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

फांसी झूली नवविवाहिता,मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज के लिए हत्या करने का आरोप

फांसी झूली नवविवाहिता,मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज के लिए हत्या करने का आरोप


 शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र के दुल्हई गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव शुक्रवार को ससुराल में फांसी के फंदे पर लटकता मिला था। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। इसकी शिकायत एसपी ऑफिस पहुंचकर दर्ज कराई है।


दो साल पहले हुई शादी


महिला के पिता राजकुमार कोली ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रितिका कोली (22) की शादी दो साल पहले भौंती निवासी जयंत कोली के साथ की थी। शादी के कुछ महीनों बाद से ही रितिका को दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा। इसके बाद करीब छह महीने पहले उन्होंने अपनी बेटी की प्रताड़ना को लेकर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। इसके बाद भी ससुराल वालों का रवैया नहीं बदला।


परिजनों के अनुसार, शुक्रवार को रितिका के ससुराल वाले उसे अपने साथ ले गए। उसी दिन दोपहर करीब 12 बजे उसका शव ससुराल के घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या दहेज के लिए की गई है। उन्होंने ससुराल पक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग एसपी से की है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें