शिवपुरी में नपा अध्यक्ष गायत्री शर्मा के बेटे पर रेप का आरोप, कांग्रेस ने सरकार से तत्काल गिरफ्तारी की मांग की
*शिवपुरी, 4 मई 2025* — शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के पुत्र रजत शर्मा पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने रजत शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
युवती ने आरोप लगाया कि उसने अगस्त 2023 में फेसबुक के माध्यम से रजत से पहचान की और उसके बाद दोनों के बीच संबंध बने। रजत ने शादी का वादा कर कई बार होटल और किराए के मकान में संबंध बनाए। युवती का दावा है कि उसने वीडियो भी बनाए गए हैं।
इस मामले में युवती ने पहले भी चार बार शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अंततः 30 अप्रैल को लिखित आवेदन देते हुए पुलिस को साक्ष्य सौंपे गए, जिसके बाद एफआईआर नंबर 667/2025 दर्ज हुई।
कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन कर रजत शर्मा की तत्काल गिरफ्तारी और उसके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने कहा कि यदि आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो पार्टी बड़े आंदोलन के लिए तैयार है।
एक टिप्पणी भेजें