अहिल्याबाई होलकर की भव्य शोभा यात्रा 26 मई को* निकली जायेगी
शिवपुरी- भारतीय जनता पार्टी द्वारा कल देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में 26 मई 2025 को भव्य शोभायात्रा, अहिल्याबाई के शासन व्यवस्था पर आधारित प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 1 बजे आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव, कार्यक्रम के जिला संयोजक इंजी. गोपाल पाल दद्दा ने बताया देवी अहिल्याबाई होलकर के 300वीं जन्म जयंती पर इस वर्ष पूरे भारत में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 21 मई से 31 मई तक कार्यक्रम की श्रृंखला आयोजित किया जा रही है जिसमें प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 26 मई को दोपहर 1 बजे से देवी अहिल्याबाई होलकर की शोभा यात्रा, संगोष्ठी, प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सभी मंडल एवं बूथ, मोर्चा एवं जिला स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
एक टिप्पणी भेजें