आसमान से गिरी रहस्यमयी वस्तु: शिवपुरी में नदी में मिला एयर बैलून, ग्रामीणों में हड़कंप, प्रशासन ने बताया 'मौसम परीक्षण का हिस्सा
शिवपुरी जिले के पोहरी ब्लॉक के छर्च पुलिस थाना क्षेत्र में शनिवार को एक एयर बैलून नदी में गिर गया। यह बैलून डिगदौली गांव के समीप नदी में मिला। ग्रामीणों ने इसे आसमान से गिरी कोई भारी और अज्ञात वस्तु समझ लिया। उन्होंने तत्काल स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना दी। जांच में पता चला कि यह बैलून आगरा की एक मौसम अध्ययन एजेंसी का है। एजेंसी ने इसे श्योपुर जिले से छोड़ा था। इसे जलवायु अध्ययन के उद्देश्य से छोड़ा गया था। बैलून को एक निर्धारित स्थान पर उतरना था, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण यह अनियंत्रित हो गया। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट दिनेश चंद्र शुक्ला ने स्पष्ट किया कि यह मौसम परीक्षण की एक सामान्य प्रक्रिया है और इसमें किसी प्रकार का खतरा नहीं है। इसमें कोई व्यक्ति सवार नहीं होता। जिला प्रशासन को इस बैलून के संबंध में पूर्व सूचना थी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस तरह की तकनीकी वस्तुओं को लेकर अफवाहें न फैलाएं।
एक टिप्पणी भेजें