News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फंसाया कर्नाटक ले जाकर किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार पहुंचा सलाखों के पीछे

नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फंसाया कर्नाटक ले जाकर किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार पहुंचा सलाखों के पीछे


 

शिवपुरी जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर कर्नाटक ले जाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता को बहला-फुसलाकर कर्नाटक ले गया था, जहां उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।गोवर्धन थाना पुलिस ने इस मामले में अपहृत लड़की को बरामद कर 20 वर्षीय आरोपी बादल आदिवासी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

गोवर्धन थाना प्रभारी रविन्द्र कुशवाह ने बताया कि 9 फरवरी को नाबालिग लड़की के चाचा ने अपनी भतीजी के अचानक घर से लापता हो जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 13 फरवरी को पीड़िता को मोहना बस स्टैंड से बरामद कर लिया। महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष दिए गए बयान में पीड़िता ने खुलासा किया कि आरोपी उसे कर्नाटक ले गया, जहां उसने दुष्कर्म किया।पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ते हुए आरोपी को  गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें