पुलिसकर्मी पर हमला: महिला से अभद्रता का विरोध किया, लौटकर आए बदमाशों ने कुर्सियों से किया हमला
शिवपुरी। गुना बायपास पर बुधवार रात एक आरक्षक पर हमला किया गया। जानकारी के अनुसार, देहात थाना में पदस्थ आरक्षक ने एक आदिवासी महिला के साथ की जा रही छेड़छाड़ का विरोध किया था, जिसके बाद युवक अपने साथियों को लेकर लौटा और पुलिसकर्मी पर कुर्सियों से हमला कर फरार हो गया।
पीड़ित महिला भोपाल जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। तभी एक युवक ने उसके साथ अभद्रता की और जबरन साथ चलने का दबाव बनाया। पास में मौजूद आरक्षक ने युवक को समझाकर वहां से रवाना किया, लेकिन लगभग 10 मिनट बाद युवक अपने 5-7 साथियों के साथ लौट आया। सभी हमलावर नशे में थे।
हमले में आरक्षक को चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
एक टिप्पणी भेजें