News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

आशा कार्यकर्ताओं ने दी हड़ताल की चेतावनी, तीन साल पुरानी घोषणा लागू करने की मांग

आशा कार्यकर्ताओं ने दी हड़ताल की चेतावनी, तीन साल पुरानी घोषणा लागू करने की मांग



शिवपुरी। जिले की आशा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई 1 हजार रुपये मासिक मानदेय वृद्धि की घोषणा को लागू करने की मांग की गई।

जिला अध्यक्ष अल्पना व्यास ने कहा कि यह घोषणा तीन साल पहले की गई थी, लेकिन अब तक अमल में नहीं लाई गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि सात दिनों के भीतर मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेशभर की आशा कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगी।
प्रदेश की 84 हजार से अधिक आशा और पर्यवेक्षक कार्यकर्ता इस मांग को लेकर आंदोलित हैं।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें